*कोतवाल उतरौला के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल मार्च*


        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उतरौला (बलरामपुर)
बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उतरौला बाजार में कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए व बलरामपुर जिले में लगातार पॉजिटिव केसो के निकलने के कारण उतरौला नगर में पुलिस प्रशासन चुस्त-दुरुस्त दिख रहा है। आज उतरौला बाजार के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से होते हुए पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण करते हुए उतरौला बाजार की समस्त दुकानें शाम को 7:00 बजे बंद करने का आवाहन किया। वही रिक्शा चालकों को हिदायत भी दिया कि शाम के 7:00 बजे के बाद बाजार में न निकले। इस अवसर पर उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वकील पांडे , क्राइम ब्रांच कोतवाल यासीन खां , उपनिरीक्षक राजनारायण, सुभाष नगर कस्बा इंचार्ज उमेश सिंह , गांधीनगर चौकी इंचार्ज आलोक चंद्रा व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*