*बदइंतजामी से नगरवासी परेसान,उठी माँग,प्रसाशन को चुनौती देता तांगा चालक*



        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 एक व्यसायी की मौत व उसी परिवार से जुड़े 11 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने 7 दिनों के लिये बाजार को पूरी तरह से सील कर दिया है,लेकिन बदइंतजामी के चलते लोगों को दैनिक जरूरत की वस्तुओं के लिये परेशान होना पड़ा रहा है। लोग बैरिकेडिंग लगी होने के बावजूद भी इधर -उधर घूमते देखे जा रहे हैं। कुछ लोग तो प्रशासन की बैरिकेटिंग व्यवस्था व सक्रियता को भी चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। मौर्य नगर चौराहे से बाजार के अंदर आने वाले रास्ते पर एक खरखड़ा चालक प्रशासन की सक्रियता पर सवालिया निशान लगाता दिख रहा है।  इतना ही नहीं विगत दिनों नोडल अधिकारी के दौरे को लेकर जिस प्रकार बाजार की व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त दिखाई दे रही थी वह भी एकाएक गायब हो गई है।
प्रशासन द्वारा बाजार को सील किये जाने के बाद वहाँ रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति  न होने पर आक्रोशित लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। कस्बे के गांधीनगर निवासी ओ पी तिवारी का कहना है कि,प्रशासन द्वारा जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति नही हो पा रही है लोग खुद किसी तरह शब्जी,दूध व अन्य जरूरी वस्तुओं की किसी तरह प्रबंध करके जैसे-तैसे अपना काम चला रहे हैं। आदेश चौरसिया का कहना है कि 4 दिन पूर्व उनके घर के की गली को सेनीटाइज कराया गया था। उसके बाद से कोई भी कर्मचारी दिखाई नहीं पड़ा।त्रिलोकी नाथ जायसवाल का कहना पहले प्रतिदिन सफाई होती थी बीते तीन दिनों से सफाई कर्मी व कूड़ा गाड़ी के ना आने से कूड़ा का उठान नहीं हो पा रहा है जिससे गंदगी व संक्रामक बीमारी फैल सकती है। गाड़ी बाजार निवासी बाल गोपाल वैश्य का कहना है सैनिटाइजर करने के लिये जो वाहन आता है वह आधे रास्ते से ही वापस लौट जाता है। गुडाही बाजार निवासी भाजपा कार्यकता व सरकार द्वारा नामित सभासद के एल वर्मा एवं आशीष गिरी भैरवनाथ पुरम ने भी मुख्य मार्गो के अलावा गलियों में भी सैनिटाइजेशन की माँग  उठाई है। इस मामले में  आनन्द कुमार सोनी ने जिलाधिकारी को ट्वीट कर करनैलगंज कस्बावासियों की समस्या के सीघ्र निदान की माँग करते हुये लोगो को अनावश्यक रूप घर से बाहर न निकले की अपील की है । वहीं उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता का कहना है कि, नगरवासियों की रोजमर्रा की  आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिये दुकानदारों से बात करके डोर टू डोर व्यवस्था कराई जा रही है।और कस्बे में प्रवेश के लिये नगर पालिका के पास वाली सड़क जहां से बीमार व आवश्यक सेवाओं हेतु कार्य मे लगे लोग आ सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*