*बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त जगह जगह जलभराव* *अस्त-व्यस्त जगह जगह जलभराव*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मसकनवा-गोंडा। बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। सड़कों और सरकारी संस्थाओं के परिसर में जगह जगह जलभराव हो गया है। आम लोगों की परेशानियां बढ गई है। मवेशियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। खेती किसानी के कामों में तेजी आ गई है। धान और गन्ने की फसलों के लिए बारिश टानिक का काम कर रही है। सब्जी किसानों के लिए संकट खड़ा हो गया है। लौकी, तोरई, कददू, परवल, खीरा करेला लोबिया की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
खेत में लबालब पानी भरने से धान की रोपाई तेजी से शुरू हो गई है।
गन्ना की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। लगातार हो रही बारिश से मसकनवा कस्बे में नाली निर्माण नही होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। मसकनवा कस्बे में सड़क निर्माण के बाद अधिक लोगों का घर और दुकान नीचे हो गया है। बारिश होने पर घरों में जलभराव हो जाता है। सड़क तो बन गई। नाली निर्माण नही होने से समस्या जटिल होती जा रही है। कस्बे के पशु चिकित्सालय प्रधान मंत्री सड़क, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, थाना, चौकी परिसर सहित अनेक जगहों पर जलभराव होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें