*आज भी दहेज प्रथा पर सरकार ना कमयाब रही ? फिर एक बेटी चली दहेज की भेंट*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा /जनपद गोंडा के थाना वजीरगंज में एक बेटी आज फिर दहेज की भेंट चढ़ा दी गई दहेज के लोभी यों ने माता पिता के द्वारा दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण अपनी एक बेटी खो दिया जिसके कारण दो बच्चे अनाथ हो गए जो अभी अपने परिवार व मां को ठीक से पहचान भी नहीं पाया होगा कि 10 महीने का बेटा कीर्तिमान वह 2 साल की बेटी स्नेहा के सर से माता का साया उठ गया
बताते चलें कि जनपद गोंडा के थाना वजीरगंज अंतर्गत ग्राम साहिबा पुर राजा सगरा में ज्योति गोस्वामी की शादी जितेंद्र गोस्वामी पुत्र आत्माराम के साथ 14 जुलाई 2013 को हुई थी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार तथा अपने हैसियत के अनुसार ज्योति गोस्वामी के मां-बाप ने दान दहेज दिया था परंतु दहेज के लोभी यों को फिर भी संतुष्टि नहीं हुई मृतका ज्योति के दो बच्चे थे फिर भी दहेज लोगों को दया नहीं आई आए दिन ज्योति को मारते पीटते थे प्रताड़ना इस तरह देते थे कि विगत रात ज्योति की मृत्यु हो गई सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे तो देखा कि ज्योति की मृत्यु हो चुकी थी जिस पर मृतका के भाई आशुतोष गोस्वामी पुत्र भवानी शंकर गोस्वामी निवासी कुंवरपुर अमरहा पूरे विकास द्वारा थाना वजीरगंज पुलिस को सूचना दिया जिस पर पुलिस पहुंच कर लाश को पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा भाई की तहरीर पर पति जितेंद्र गोस्वामी पुत्र आत्माराम जेठ अंग्रेज गोस्वामी जेठानी रेनू पत्नी अंग्रेज ससुर आत्माराम आज के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है पुलिस के अनुसार जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें