*दबंगों ने अवैध कब्जे और मारपीट पर उतारु**न्याय के लिए दर-दर भटक रही दिव्यांग महिला*


          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।जिले के थाना क्षेत्र धानेपुर के ग्रामसभा विसम्भर पुर में गांव के कुछ दबंगो ने एक दिव्यांग महिला का पुस्तैनी भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।महिला जब अवैध कब्जे से मना कर रही है तो  वह लोग मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।दिव्यांग महिला सुनीता पत्नी सोभाराम ने थाने पर दबंगो द्वारा छप्पर रखा जाने लगा तो शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई।अब वही लोग दीवाल का निर्माण करना चाहते हैं।जिसको लेकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि उस भूमि पर पहले उसका मकान था।मकान गिरने के बाद उसने उसके बगल में दूसरा मकान बनवा लिया और उस भूमि पर बांस,लिस्पिट,फूल समेत कई प्रकार के पौधे लगा रखे थे।एसडीएम ने एसओ को अवैध कब्जा न होने का आदेश भी पारित कर दिया है।लेकिन अब गांव के रामदुलारे शुक्ला,चंद्रभान शुक्ला,अवधेश शुक्ला व जयप्रकाश शुक्ला ने ईंटा,मोरंग,सीमेंट ,बालू लाकर रख लिए हैं और और अतिक्रमण के साथ अवैध कब्जे पर उतारु हैं।एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ शख्त कार्यवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*