*उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने किया दौरा*


        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू ने करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र मैं बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया l उनके साथ  प्रदेश कांग्रेस सचिव  प्रभारी देवीपाटन मंडल  पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ने नकहारा, रायपुर, परसावल, घर कुइयां, रामगढ़, रामपुरा,   महुअर, दिबियापुर, सहित  दो दर्जनों गांव का दौरा किया, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जाना और बंदे के धंधे का खेल की सच्चाई को वहां के ग्रामीणों ने बताया यही  काम हर साल किया जाता, है l बरसात आ जाने पर फिर बंदे को बनवाना शुरू किया जाता है और नरम मिट्टी होने के नाते मिट्टी पानी में बह कर हम लोगों की खेती को चाहे वह धान की खेती हो या गन्ने की खेती हो सब को बर्बाद करके रख देती हैl और सरकार की तरफ से हम लोगों को कोई मुआवजा भी नहीं दिया जाता हैl इसका सही समाधान  सरकार करना ही नहीं चाहती l प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आप लोगों की समस्याओं को हम सदन में उठाएंगे और  अगर सरकार ने नहीं मानी तो हम सड़कों पर भी उतरेंगे l आपको न्याय दिलाकर रहेंगे, कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान, गरीब, मजदूर, मजलूम, बेसहारा लोगों के साथ  है और रहेगी l  कांग्रेस संघर्ष करना जानती है, इसका इतिहास ही संघर्ष का रहा है l कांग्रेस पार्टी नेहरू, इंदिरा, और राजीव गांधी की की पार्टी रही हैl इसने इस देश के लिए अपने नेताओं के कुर्बानी भी दी, स्वर्गीय राजीव गांधी की पत्नी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आप लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं l दौरे के साथ प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव तबआज खान, शिव कुमार दुबे, प्रमोद मिश्रा, अमरजीत सिंह  राकेश मोहन तिवारी, दुर्ग विजय सिंह मान, अरविंद सिंह,  त्रिलोकी नाथ तिवारी, ओबैदुर रहमान, गगन श्रीवास्तव, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, जैनुलाब्दीन अयोध्या प्रसाद पांडे, मोहम्मद रईस,हरिराम वर्मा, पंकज चौधरी, एबादुर रहमान, आदि शामिल  रहेl

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*