*गोंडा: मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्‍या, लोगों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा में साइकिल छू लेने के मामूली विवाद में बुधवार शाम एक युवक को दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला। वारदात से भड़के युवक के गांववाले करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्‍हें समझाने की कोशिश की लेकिन लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

करनैलगंज के चकरौत गांव के रहने वाला रामबाबू बुधवार शाम खरीददारी लिए कस्बे में आया था। इसी दौरान बगल के पहलीपुरवा गांव के कुछ लोगों से साइकिल छू लेने को लेकर उसका विवाद हो गया।

इसके बाद दबंगों ने लाठी-डण्डा, मुक्‍का-थप्पड़ से मार-मारकर रामबाबू की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर सीओ कृपाशंकर, इंस्पेक्टर राजनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ और इंस्पेक्टर लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने गुस्‍साए लोगों को भरोसा दिया कि आरोपितों को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*