*गोण्डा करनैलगंज मृतक के परिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेजी आर्थिक सहायता। हर संभव मदद का दिया आश्वासन*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज गोंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में  बीते आठ  जुलाई को ग्राम चकरौत में  कुम्हरौरा निवासी रामबाबू गोस्वामी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि सपा के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू की अगुवाई में अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर ग्राम कुम्हरौरा पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की पत्नी रीता देवी को सहायता स्वरूप 50,000 रुपये का चेक दिया। और कहा कि पीड़ितों, गरीबो, असहाय व सताये गये लोगों के साथ समाजवादी पार्टी का बच्चा खड़ा है। उन्होंने पीड़िता को आश्वासन दिया कि सपा की सरकार आने पर विशेष सहायता दी जायेगी।श्री गिरि ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार एवं अपहरण जैसी गम्भीर घटनाएं पूरे प्रदेश में लगातार घटित हो रही है। जिससे व्यापारी, किसान व महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोग भयभीत है। सभी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार  पूरी तरह से फेल है। राजेश दीक्षित, सरफराज हुसैन, कामेस प्रताप सिंह, सोनू, अवधराम गोस्वामी, ,रामाशीष गोस्वामी, जगपाल सिंह, मोहम्मद आरिफ व बब्लू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*