सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदुस्तान अखबार से तत्काल बर्खास्त हो सचिन जौहरी, अपने साथियों के साथ जल्द हो गिरफ्तारी नही होगा उग्र आंदोलन


            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
बिसौली
:
        नेताओ और पुलिस का सरंक्षण प्राप्त कर खुलेआम गुंडई करने बाले बिसौली के हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार सचिन जौहरी को हिंदुस्तान प्रेस से तत्काल बर्खास्त किया जाए ।ये मांग बिसौली के सभी अधिबक्ताओ ने एक साथ मिलकर की ।बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के युवा अधिबक्ता प्राण ब्रत शर्मा को सचिन जौहरी ,उनके बेटे मनी सक्सेना, साथी शहबाज, साथी मंथन सक्सेना, उत्कर्ष सक्सेना चार अन्य लोगो के द्वारा अधिबक्ता को बेरहमी से पीटा और उसके लूट की ।जिसकी तहरीर लेकर जब अधिबक्ता कोतवाली पहुँचे तो पुलिस ने अधिबक्ता के साथ टाल मटोल करते रहे ।पर रिपोर्ट दर्ज नही की ।उसके बाद तहसील बार एसोसिएशन के समस्त अधिबक्ता ओ ने कोतवाली का घेराव किया ।इतने पर भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही थी ।अधिबक्ताओ ने जब रोड जाम किया तो आनन फानन में मौके पर एसडीएम चन्द्र प्रकाश सरोज,सीओ राघवेंद्र सिंह राठौड़, व फैजगंज बेहटा पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी ।अधिबक्ताओ की सिर्फ एक ही मांग थी की सचिन जौहरी पत्रकारिता की आड़ में काले धंधे का भी कारोबार करता है ,इसके लिए बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं की आवाजाही है ।और पुलिस विभाग के लोग भी इसके घर आते जाते रहते है ।यहाँ तक की अधिबक्ताओ ने बताया की रात के समय मे थानेदार साहब इसे साथ लेकर रोड पर गस्त करते है ।इसने दवंगगई के चलते नगर में कई लोगो के अवैध कब्जे कराए है ,इसमें प्रसासन की पूरी भागीदारी है ।इसलिए इसके खिलाफ मुक़दमा पंजीकृत कर इसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए ।साथ ही हिंदुस्तान प्रेस को पत्र लिखकर उन्हें इस बारे में अवगत कराया गया था ।

*अब तक क्यो नही हुई गिरफ्तारी*

आज सिविल बार एसोसिएशन के अधिबक्ताओ ने अपने साथी युवा अधिबक्ता प्राणब्रत शर्मा के साथ हुए दुसव्यवहार की घोर निंदा की और हिंदुस्तान अखबार के हेड ऑफिस के लिए भी अवगत कराया गया है ,की ऐसे गुंडा पत्रकार के लिए प्रेस में जगह नही मिलनी चाहिए।इसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए ।साथ ही सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में हुआ प्रस्ताव पारित की सचिन जौहरी ने अपने साथ साथ हिंदुस्तान अखबार की भी छवि धूमिल की है ।और जब तक सचिन जौहरी समेत सभी मुल्जिमो की  गिरफ्तारी नही हो जाती तब तक सभी अधिबक्ता कार्य से विरत रहेंगे ।


*जलाया गया हिंदुस्तान अखबार, लगाए गए नारे जल्द हो गिरफ्तारी*

आज तहसील बार एसोसिएशन के अधिबक्ता प्राणब्रत के साथ बुधवार को  हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार और उनके पुत्र समेत उनके साथियों द्वारा प्राण घात हमला किया ।थाने में पत्रकार समेत 9 लोगो पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है ।पर प्रसासन की मिलीभगत होने के कारण प्रसासन उस पर कोई कार्यवाही नही कर रहा है ,नाही उसे गिरफ्तार कर रहा है ।इस प्रसासन की बर्बरता को देखते हुए आज तहसील प्रांगड़ में हिंदुस्तान अखबार को जलाया गया ।और अधिबक्ताओ ने कहा की अगर जल्द ही मुल्जिमो की गिरफ्तारी नही हुई तो उग्र आंदोलन होगा जिसका जिम्मेदार प्रसासन होगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*