*सरकारी धन का ग्राम प्रधान द्वारा किया जा रहा दुरुपयोग गरीबों को नहीं मिल रहा अपना हक**ग्राम प्रधान द्वारा अपने चहेतों और रिस्तेदारो को ही कई बार आवंटित किया गया सरकारी आवास*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
ग्राम प्रधान जैसौरा श्री राम अनुज पुत्र श्री राम नरेश विकासखंड विशेश्वरगंज तहसील पयागपुर जिला बहराइच के विरुद्ध गांव वालों ने मंडलायुक्त देवीपाटन को शिकायती पत्र भेजा है जिसमे ग्राम प्रधान जैसोरा द्वारा शौचालय व सरकारी आवास में किये गए व्यापक घोटाले की जांच की मांग की गई जिसमें मण्डलायुक्त देवीपाटन ने जिलाधिकारी बहराइच से जांच करके रिपोर्ट देने को कहा जिसमे जिलाधिकारी बहराइच द्वारा जांच का जिम्मा उपकृषि निदेशक को सौंपा गया जिसमें जांच अधिकारी द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ इतिश्री किया गया, ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद प्रधान द्वारा सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है इस संबंध में ग्राम वासियों के द्वारा जिलाधिकारी व अधीनस्थ अधिकारियों के समक्ष कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, परंतु ग्राम प्रधान के विरुद्ध जानबूझकर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई ग्राम प्रधान जैसौरा के द्वारा अपने परिवार व रिश्तेदारों के लोगो को मनरेगा श्रमिक दिखाकर सरकारी धन की लूट की गई है शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इतना ही नहीं ग्राम प्रधान के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ भी अपने रिश्तेदारो व चहेतो को ही दो दो बार आवंटित किया गया है जिनको वर्ष 2001- 2004 में आवास मिल चुका उनको 2017-18 में भी आवास आवंटित कर धन की बंदरबाट की गई है जिसमे शकुंतला देवी पत्नी स्व - तिलक राम को सरकारी आवास आवंटित किया गया जबकि तिलकराम सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे पात्रता की श्रेणी में ही नहीं आते थे तथा उनकी पत्नी शकुंतला को सरकारी पेंशन भी मिलती है इसी प्रकार ज्ञानवती पत्नी रामसेवक सहित ऐसे कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का दो- दो बार लाभ दिया गया, शिकायत करने पर कोई भी अधिकारी ग्राम प्रधान के विरुद्ध कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है क्योकि ग्राम प्रधान समय को देखते हुए मौजूदा दलों में अपनी पकड़ बनाये रखता है ग्राम प्रधान की राजनीति पकड़ मजबूत होने के नाते अधिकारियों के द्वारा उसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है शिकायतकर्ता ने बताया कि शौचालय योजना में भी प्रधान के रिश्तेदार व करीबियों को ही शौचालय मिला है मौके पर जब संबंधित अधिकारियों के द्वारा जांच की गई तो बहुत से शौचालय बने नहीं पाए गए, फिर भी अधिकारियों के द्वारा प्रधान के कृपा पात्र होने के कारण कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है शौचालय में भी व्यापक रूप से भ्रस्टाचार किया गया है आखिरकार अधिकारियों के द्वारा भ्रष्ट प्रधान के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही गरीबों का अपना हक क्यों नहीं मिल रहा है ऐसे कई सारे सवाल लोगो के मन मे है आखिरकार कब मिलेगा गरीबों को न्याय और उनका हक ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें