*प्रशासन की नाक के नीचे कोटेदार की दबंगई*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। गोंडा में प्रशासन कितना उदासीन है इसकी एक बानगी आज देखने को मिली। पूरा मामला तहसील तरबगंज के लक्ष्मणपुर गांव का बताया जाता है जहां पर कोटेदार कमलेश्वर पांडे के द्वारा कार्ड पर निर्धारित यूनिट से 2 से 5 किलो राशन कम दिया जा रहा है स्थानीय निवासिनी श्रीमती विनीता कौशल पत्नी महेश दत्त कौशल के द्वारा जिलाधिकारी गोंडा को पत्र और ज्ञापन के माध्यम से काफी समय से शिकायत की जाती रही है लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिलाधिकारी गोंडा ने प्रार्थिनी को बताया कि गांव में कोटेदार का मामला एसडीएम तहसील तरबगंज के अंतर्गत आता है जिसके बाद प्रार्थिनी ने एसडीएम तरबगंज से मिलकर इसकी शिकायत की है इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई इसके बाद प्रार्थिनी ने विवश होकर डीएसओ गोंडा के यहां शिकायत की आज जब प्रार्थिनी डीएसओ गोंडा के यहाँ शिकायत करने पहुंची तो डीएसओ गोंडा ने स्पष्ट मना करते हुए कहा कि यह उनके क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है और उसके खिलाफ वह कार्रवाई नहीं कर पाएंगे अब बड़ा प्रश्न यह है कि जब जिलाधिकारी गोंडा एसडीएम तरबगंज गोंडा और डीएसओ को यह जानकारी है उसके बावजूद भी कोटेदार की दबंगई कैसे चल रही है और निर्धारित यूनिट से कैसे 2 से 5 किलो राशन कम दे रहा है। प्रार्थिनी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कई अधिकारियों के ऊपर प्रश्न खड़ा किया है साथ ही अब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन और उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से मिलकर अपनी शिकायत कहने की बात आज कहीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें