*गोण्डा आरपीएफ पोस्ट आई.ओ.सी./ जी.डी.के. में मालगाड़ी टैंक का अवपथन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आज दिनांक 30.07.2020 को रेलवे स्टेशन गोण्डा कचहरी स्थित IOC साइडिंग में मालगाड़ी टैंकर का प्लेसिंग किया जा रहा था, कि समय तकरीबन 07.25 बजे के आस पास टैंक के शंटिंग के दौरान इंजन के चौथे टैंकर नंबर BTPN 40050060098 का पिछला चार चक्का पटरी से उतर गया, समय करीब 07.40 बजे हूटर का बजना प्रारंभ हुआ, जिसपर रेसुब पोस्ट गोण्डा से आपदा संबंधित सामानों/उपकरणों के साथ IPF/GD साथ आपदा प्रबंधन टीम तत्काल मौके पर घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य हेतु पहुँचा गया। घटना स्थल पर ASC/GONDA साथ स्टाफ, तथा क्षेत्रीय प्रबंधक/गोण्डा व रेलवे के अन्य संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी गण राहत से संबंधित उपकरण एवं समान के साथ उपस्थित हुए है तथा उक्त का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही ART स्टाफ व संबंधित विभाग द्वारा टैंक अबपथन को रिरेल करने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त डिरेलमेंट से किसी प्रकार की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, उक्त घटना मेन लाइन के किनारे स्थित IOC साइडिंग के अंदर हुआ है, इसलिए रेल परिचालन में किसी प्रकार की कोई बिलम्बन आदि नही है, रेल परिचालन सुब्यास्थित रूप से चल रहा है। IOC के अंदर टैंकर डिरेलमेंट को रिरेल करने की कार्यवाही की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें