*मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा द्वारा विकास खण्ड बभनजोत में कार्यक्रम की समीक्षा बैठक*



       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
खोडारे गोण्डा। मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा द्वारा विकास खण्ड बभनजोत में कार्यक्रम की समीक्षा ग्राम प्रधान ,ग्राम पंचायत सचिव व सफाई कर्मचारी का संयुक्त बैठक कर चार बिन्दुओ पर चर्चा किया जिसमें सामुदायिक शौचालय ,विद्यालय में कायाकल्प से सम्बंधित पानी टँकी शौचालय हैंड वाश व अन्य कार्य को पूरा करने ,एन ओ एल बी का शौचालय को पूरा करने ,नया आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने ,मनरेगा से सम्बंधित कार्य मे प्रवासी मजदूर की अधिक भागीदारी करने सम्बन्धी चर्चा किए विशेष तौर पर शौचालय निर्माण पर विशेष जोर देते हुए अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया तथा ब्लॉक मे ग्यारह नया आँगन बाड़ी केंद्र और दो विद्यालय निर्माण हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा ब्लॉक स्तर पर खेल का मैदान , मॉडर्न तालाब बनवाने का निर्देश दिये तथा कुछ ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी न होने से ग्राम प्रधानों की सफाईकर्मी सम्बन्धी समस्या को सुनकर उसे पूरा करने का आश्वासन दिये साथ ही साथ सफाई कर्मचारी द्वारा कोविड 19 में मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की सराहना किया तथा कैम्पस में वृक्षारोपण कर सभी ग्राम प्रधानों को वृक्षारोपण करने के लिए अपील किया और ब्लॉक में बने नव निर्माण भवन का निरीक्षण किया इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधान ,ग्रामपंचायत सचिव,खण्ड विकास अधिकारी पन्नालाल सहित अधिकांश सफाईकर्मी व ब्लॉकअधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*