*गोण्डा - करनैलगंज में प्रथम सोमवार को बंद रहे बड़े मंदिरों के कपाट श्रावण मास में*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा - करनैलगंज में कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के निर्देश पर सभी बड़े शिव मंदिरों के कपाट बंद कर दिये जाने से श्रद्धालु श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित नहीं कर सके।
श्रावण मास को भगवान शिव का महीना कहा जाता है और सोमवार तो उनका प्रिय दिन है ही। ऐसे में श्रावण मास के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने शिव मंदिरों पर जलाभिषेक सहित अन्य सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इस रोक के कारण श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालु बड़े मंदिरों पर भगवान शिव को जल अर्पित नहीं कर सके। क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखंडी नाथ मंदिर के गेट पर ही ताला लगा दिया गया था जिससे श्रद्धालुओं को बिना जल अर्पित किये निराश वापस लौटना पड़ा। नगर के प्रसिद्ध भैरवनाथ मंदिर पर स्थिति शिवाला तथा सकरौरा शिवाला सहित अन्य शिवालयों पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। छोटे शिवालयों पर 2-2, 3-3 की संख्या में लोगों को जल अर्पित करने की अनुमति दी गयी। प्रशासन ने पूरे माह भर शिवालयों में जलाभिषेक पर रोक लगाने की लाउडस्पीकर से घोषणा कराते हुए घर पर ही पूजा पाठ करने की सलाह दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें