*पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालो आयी शामत,होगी कठोर कार्यवाई,पशुओं को पकड़ने का काम शुरू*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा - जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल के निर्देश पर नगर क्षेत्र में आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में डालने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी की अगुवाई में नगरपालिका की टीम द्वारा कैटिल कैचर के माध्यम से मवेशियों को पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में भेजने का कार्य शुरू हुआ।
वहीं जिलाधिकारी ने ऐसेे पशुपालक जिनके द्वारा दुधारू पशुओं का दूध निकालने के बाद सड़कों व मुहल्लों में आंवारा घूमने के लिए छोड़ दिया जाता है, उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे सभी लोग अपने-अपने पशुओं को अपने घरों पर स्थाई रूप से बांध लें अन्यथा भारी जुर्माना लगाने के साथ ही उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अब शहर में आंवारा पशुओं को पकड़ने का काम लगातार जारी रहेगा तथा यदि पालतू पशु भी पकड़े जाते हैं तो उन्हें कतई पशुपालक को वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि दण्डित किया जाएगा। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नगर क्षेत्र में कोई भी आवारा पशु न रहने पावे। इसके साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया है कि नगर पालिका द्वारा पकड़े जाने वाले मवेशियों को वे ग्राम पंचायतों में संचालित गौ आश्रय केन्द्रों में संरक्षित कराकर चारे आदि का समुुचित प्रबन्ध सुनिश्चित कराएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें