कॉम असित कुमार सिंह की वाल से साभार*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 114 वीं जयंती पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कानपुर की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने गूगल मीट पर चर्चा करते हुए कहा कि देश आज काले अंग्रेजों के जाल में फंस गया है उसे आजाद कराने के लिए आजाद आज अमर शहीद आजाद के सपनों को पूरा करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहेंगे।
गूगल मीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चर्चा करते हुए कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातांत्रिक संगठन की स्थापना अमर शहीद सरदार भगत सिंह तथा अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर की थी जिसका उद्देश्य देश को गोरे अंग्रेजों से आजाद कराकर समाजवाद की स्थापना करना था जिसमें शोषित वंचित और पीड़ित जनता को मुक्त कराया जा सके तथा उनके अधिकारों को दिलाया जा सके।
इस अवसर पर भाकपा के प्रदेश सहायक सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी संघर्ष निरंतर चलता रहेगा जब तक कि देश में समाजवाद की स्थापना ना हो जाए गूगल मीट पर प्रमुख रूप से चर्चा करने वालों में कामरेड राम प्रसाद कनौजिया, मीनाक्षी सिंह, ओमप्रकाश आनंद, असित कुमार सिंह, पवन शुक्ला, आरके बाजपेई, नीरज यादव, अक्षय सिंह आदि रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें