*बलरामपुर:- उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व उत्तर प्रदेश किसान सभा की संयुक्त संगठन द्वारा कामरेड कल्लू सिंह चौहान की अध्यक्षता में तेरा सूत्री मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को डाक द्वारा भेजा गया*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
कामरेड रामतीर्थ मौर्या, कामरेड हाजी नब्बन खां, कामरेड पीताम्बर, मोहम्मद इमरान,आदि लोग उपस्थित रहे। 
27 जुलाई को भारतीय खेत मजदूर यूनियन व अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर 13 सूत्री मांग पत्र बलरामपुर हाट स्पाट होने की वजह से और अधिकारी के सम्पर्क न होने के कारण महामहिम राष्ट्रपति महोदय को डाक द्वारा भेजा गया।
1 किसान व कृषि से सम्बंधित जन विरोधी अध्यादेश वापस लिया जाए।
2 कोविड - 19 कोरोना जैसी महामारी से प्रभावित परिवारों को प्रतिमाह 7500/ रुपये लगातार 6 माह तक आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के प्रत्येक सदस्य को 6 माह तक 10 किलो खाघन्न प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाए।
3 मनरेगा के सभी ग्रामीण मजदूरों को जाब कार्ड जारी कर पूरे वर्ष काम और 600 रुपये प्रति दिन न्यूनतम मजदूरी दिया जाए /काम न मिलने के विकल्प मे बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
4 पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए दामों को अविलंब वापस लिया जाए।
5 पेट्रोलियम पदार्थों को भी जी०एस०टी० के दायरे के अन्तर्गत लाया जाए। जैसे आदि मांगों का 13 सूत्री मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*