*शौच को गए हुए युवक की जल में डूबने से हुई मौत*



        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 मामला शाहपुर ग्राम पंचायत के मथुरा चौराहे का है। जहां आज सुबह शौच को गए हुए 27 वर्षीय युवक लल्लू पुत्र राधेश्याम की जल में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आज सुबह-सुबह लल्लू शौच के लिए घर से गया हुआ था।  जब लौटने में देरी हुई तो घर वालों ने पता लगाना प्रारंभ किया।  तब तक खबर मिली कि आपका लड़का जल में डूब चुका है।  ऐसी खबर मिलने से पूरे घर वालों वह गांव वालों के बीच में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दौड़कर लोग तालाब के पास पहुंचे, तब तक लड़के की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संतोष कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भैया व शाहपुर चौकी के दीवान रविंद्र नाथ सिंह तथा जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल कपिल मुनि एवं चौकी प्रभारी शाहपुर सद्गुरु मिश्रा ने लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*