*महिला अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही*


          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। जब से कोरोना संकट शुरू हुआ है तब से गोंडा के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जिला महिला अस्पताल का है जहां पर महिला अस्पताल प्रशासन ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी। प्रसव के लिए अस्पताल आई महिला में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे तो उसे बेड तक नहीं दिया गया घंटों अस्पताल के बरामदे में फर्श पर लिटाए रखा गया और ग्लूकोज भी वहीं पर चढ़ा दिया गया। हालत गंभीर बताते हुए बाद मे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया महिला पर किसी चिकित्सक व स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया और किसी ने भी उसको अटेंड नहीं किया।
बताया जाता है कि महिला खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली है सिर्फ सांस फूलने को ही कोरोना का लक्षण मानकर किसी भी चिकित्सक ने उसको हाथ लगाना उचित नहीं समझा इस बारे में जब सीएमएस डॉ ए पी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला एंबुलेंस के इंतजार में फर्श पर बैठी रही होगी अगर फर्श पर लिटा कर ग्रुप को चढ़ाए गया है तो वह गलत है और जहां तक मुझे जानकारी है सांस फूलने के साथ ब्लड प्रेशर बहुत हाई था इसलिए महीना को लखनऊ रेफर किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*