*करनैलगंज कस्बे के हाईवे राज्यमार्ग के दोनों पटरियों पर अवैध अतिक्रमण की भरमार*


       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 करनैलगज गोंडा।जगह जगह कस्बे में हाइवे सड़क के दोनो  तरफ संचालित दुकान वालों  ने अतिक्रमण कर रखा है खासकर गिट्टी मौरंग की दुकान वालों ने रोड तक गिट्टी मौरंग व बालू का ढेर लगा रखा है। जो सड़क तक फैल कर दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं।कई बार इसी वजह से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।जिसको देख कर भी इनको डर नही है। इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि इनको कोई परवाह नही है।इतना ही नही इन्हें न शाशन का डर है और न ही खुद से दया आती है कि यदि कोई दुर्घटना हो गयी तो कितनो की जान जा सकती है।प्रशासन के आलाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इसी रोड से राजधानी लखनऊ आते जाते हैं।वो भी आंखे बंद कर निकल जाते हैं इसलिए उनकी भी निगाहें अतिक्रमण पर नही पड़तीं।एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है कई बार पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई के लिए कहा गया परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नही को गयी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*