*घर में सो रही दलित किशोरी से अश्लील हरकत करने का प्रयास*



        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मोतीगंज-गोण्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात घर में घुसकर सो रही दलित किशोरी से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
उक्त मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक ही गांव की है उक्त गांव निवासिनी एक दलित किशोरी रात्रि  में अपने घर में सो रही थी। उसी गांव का एक कामान्ध युवक बुरी नियत से उसके घर में घुसकर सो रही किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा किशोरी के जागने पर उसने शोर मचाया तो घर से भाग गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा बताया जाता है।मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर के आधार पर छेड़खानी व दलित उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी मनकापुर को सौंप दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*