रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। रविवार की रात्रि सड़क पर घूम रहे सांड से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
मामला गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित ग्राम अहिरौरा के पास का है। एक बाइक पर सवार होकर माधव 30, इरफान 32 निवासी सकरौरा पश्चिमी व गोलू 28 निवासी मीरगंज जरवल कस्बा बहराइच जरवल से करनैलगंज आ रहे थे। ग्राम अहिरौरा के पास पहुंचे ही थे उसी बीच अचानक बाइक के आगे एक आवारा जानवर सांड आ गया। जिससे बाइक टकरा गई और तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भँभुआ पुलिस ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। आनन फानन में तीनों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान माधव की मौत हो गई। वहीं इरफान व गोलू का इलाज चल रहा है। सकरौरा पश्चिमी के सभासद जमील राइनी ने घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि रात्रि करीब 12 बजे तीनो लोग एक बाइक पर सवार होकर जरवल से करनैलगंज आ रहे थे कि अहिरौरा के पास यह घटना घटित हुई। भम्भुआ चौकी प्रभारी मनोज राव ने बताया कि घटना में माधव पुत्र जगदेव निवासी सकरौरा की मौत हो गई। बाइक व सांड में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि सांड की भी मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*