*सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगी नमाज,कानून से खेलने वालों पर लगेगा रासुका-प्रभारी निरीक्षक*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज/गोण्डा - आगामी 1अगस्त को पड़ने वाले बकरीद त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है,इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से अमन चैन बनाये रखने की अपील करते हुये कहा कि आप सब कानून व्यवस्था के संचालन में सहयोग करें,मिलजुल कर त्योहार मनायें तथा आपसी भाईचारा बनाये रख्खें। कोविड 19 के चलते उन्होंने लोगो से इस बार बकरीद पर अपने घरों में ही नमाज अदा करने की अपील करते हुये कहा कि ईदगाह या किसी भी सार्बजनिक स्थल पर नमाज नहीँ होगी और मस्जिद में चार से ज्यादा लोगो का प्रवेश वर्जित होगा। इतना ही नहीं बल्कि छोटे जानवरों को छोड़कर बड़े जानवरों का बध पूर्णतयः प्रतिबंधित है,शिकायत मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जायेगी। बैठक में उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में यदि कहीं भी किसी को कोई समस्या हो तो वह हमसे या हल्का दरोगा से सम्पर्क कर सकता है। कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खेलने वालों को कतई बक्सा नहीं जायेगा, चाहे वह जिस स्तर के हों,ऐसे लोगो पर रासुका के तहत कार्यवाई की जायेगी। गुरुवार को आहुत बैठक में कोतवाल राजनाथ सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय यादव,रणजीत यादव कस्बा इंचार्ज,हल्का दरोगा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शमीम अच्छन, सपा नेता फहीम अहमद उर्फ पप्पू,यावर हुसैन मुन्ना,अकबाल रज़ा कुरैशी,नजीर इंडियन,फरियाद पूर्व प्रधान,साबिर सभासद,जमील अहमद बरबटपुर,अबू लईक  सहित कस्बे व गांवों के अन्य कई सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*