*दबंगों की वजह से लोनिवि नही करा पा रहा कार्य**कांट्रेक्टर को प्रताडित करने में लगे हैं दबंग*


           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। वजीरगंज विकास खंड के अंतर्गत लोनिवि से बनवाये जा रहे मार्ग को क्षेत्रीय कुछ दबंगों द्वारा बनने नही दिया जा रहा है और विभाग के कांट्रेक्टर को भी प्रताड़ित किया जाता है।
वजीरगंज-झिलाही मार्ग से ग्रामसभा चौखट के अहिरन पुरवा द्वितीय में जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नौ सौ मीटर मार्ग बनवाने का टेंडर पारित किया था।कांट्रेक्टर शिवनरेश सिंह ने बताया कि सूर्यप्रकास,गंगा मिश्रा, सूर्यनरायण मिश्र व आशीष मिश्र पूरी तरह मारपीट पर आमादे हैं और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं उसके बावजूद एक सप्ताह से जगह-जगह अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर भट़का रहे हैं।उन्होने बताया कि लोनिवि मार्ग के अंतर्गत आने वाले भूमि और छोटे-छोटे पौधों को हटवाया जा रहा था जिसको लेकर क्षेत्रीय दबंगों ने मारपीट पर उतारु हो गए।जिसकी सूचना थाने और लोनिवि को दी गयी है।




एसओ संजय कुमार दूबे ने बताया कि शिवनरेश सिंह ने दबंगो के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर आये थे, वहां मौके पर दारोगा को भेजकर जांच करवाया गया है।इसके बावजूद लोनिवि की भूमि पर दबंगों का विरोध कर रहे है तो उनके खिलाफ 





शख्त कार्यवाई की जाएगी। सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाएगें तो उन्हे सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*