*सैन्य अधिकारी की खोज को लेकर प्रधानमन्त्री को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त के माध्यम सदिया*



       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। बलरामपुर कव्वापुर निवासी IES सैन्य अधिकारी सुबहानअली जो लेह लद्दाख मे पोस्ट थे 22 जून को उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई मे गिर गयी परन्तु अभी तक सुबहान अली कही पता नही चला है लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी सैन्य अधिकारी के घर ना कोई आला अधिकारी ना ही  सासंद विधायक या सरकार का कोई प्रतिनिधि अभी तक सांत्वना देने पहुंचा !
इसी प्रकरण को लेकर आज पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मंडलआयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा के प्रतिनिधि को सौंपा इस ज्ञापन में मांग की गई कि सैन्य अफसर सुबहान अली के खोज के लिये सेना को विशेष संसाधन उपलब्ध कराया जाय ताकि सैन्यअधिकारी को खोजा जा सके !
इस मौके पर राघवराम मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस गोण्डा, हाजी मुश्फिक अहमद खान, डॉ0 महमूद आलम, युवा नेता सुफियान खाँ युवा नेता खां, छात्र नेता अविनाश सिंह, खुर्शीद आलम अज़हरी ,आरिफ रोशन, रहमान वारसी ,शाहिद अली आदि लोग मौजूद रहें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*