*ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी? - अखिलेश*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
लखनऊ: कुख्यात अपराधी  विकास दुबे की उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद यह खबर तेजी से फैल रही है। इस बीच  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर  यूपी सरकार से पूछा है  ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है।अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।
आपको बता दें उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात भी है. जल्द ही मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा यूपी पुलिस को विकास दुबे को हैंडओवर कर दिया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*