पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग,8 पुलिस कर्मी शहीद,आरोपी पर दर्ज हैं 5 दर्जन मुकदमा,एडीजी मौके पर।
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
लखनऊ - बीती रात्रि कानपुर में विकास दुबे नामक अपराधी जो कि पूर्व प्रधान और जिला पंचायत सदस्य भी है तथा उसके ऊपर करीब साठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसने पुलिस पर छत से अंधाधुंध फायरिंग की हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गये हैं तथा 4 पुलिसकर्मी घायल हैं, जिसमें एक की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक दबिश देने गयी पुलिस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।घटना के बाद कानपुर के सभी बॉर्डर सील किये जा चुके हैं।उक्त घटना कानपुर देहात के शिवराजपुर इलाके की है। घटना की सूचना पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जय नारायण सिंह मौके पर पहुँच गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुये शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति सम्बेदना व्यक्त करते हुये दोषियों पर सख्त करवाई के निर्देश दिये हैं। डीजीपी से मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों की मानें तो विकरू गांव में तीन अपराधियों का जो विकास दुबे के सहयोगी बताये जा रहे हैं,का एनकाउंटर हो गया है। तथा मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार हो गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें