* मण्डल में अब तक 694 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हुए- आयुक्त श्री एस.वी.एस. रंगाराव**मण्डल में परीक्षण हेतु कुल अर्ह सैंपल 1788**देवीपाटन मंडल में अब 550 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष*


        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आयुक्त, देवीपाटन मण्डल श्री एस.वी.एस.रंगाराव ने बताया है कि मण्डल में आज तक 694 कोरोना पाॅजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत मण्डल के जनपदों में लक्षणों के आधार पर सैम्पलिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है। मण्डल के जनपदों से 28 जुलाई 2020 को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 टेस्टिंग के लिए अर्ह कुल 1788  सैंपल पाए गए, जिसमें जनपद गोंडा से 221, जनपद बलरामपुर से 1088, बहराइच से 250 तथा श्रावस्ती से 229 सैंपल टेस्टिंग के लिए अर्ह पाए गए हैं।
    आयुक्त ने बताया कि मण्डल में कुल 1269 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं। जिसमें जनपद गोंडा में 529, बलरामपुर में 219, बहराइच में 400 तथा श्रावस्ती में 121 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं। मंडल में जनपद गोंडा के 12, बलरामपुर के 07, बहराइच के 04 तथा श्रावस्ती के 02, कुल 25 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शेष 1244 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 694 मरीजों को ठीक होने के बाद उनके घरों को भेजा जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों में जनपद गोंडा के 274, बलरामपुर के 124, बहराइच के 203 तथा श्रावस्ती के 93 मरीज शामिल हैं।
             आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में देवीपाटन मण्डल में अब 550 मरीज अभी ठीक होने शेष हैं, जिसमें जनपद गोंडा के 243, बलरामपुर के 88, बहराइच के 193 तथा श्रावस्ती के 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*