*गोण्डा : संदिग्ध परिस्थितयो में लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के 55 वर्षीय चौकीदार का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*11/07/2020 रात*
गोण्डा। जनपद केे नगर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर मोहल्ले में स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के परिसर में शनिवार सुबह लगे चिलबिले के पेड़ से चैकीदार विष्णु मिश्रा (55) की संदिग्ध अवस्था में लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
परिजनों की सूचना पर पाण्डेय पुलिस चौकी प्रभारी के के सिंह नें मौके पर पहुंचकर हमराहियो की मदद से शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं।
परिजनों नें हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । परिजनों के मुताबिक चैकीदारी के कारण विष्णु सेंटर के एक कमरे में ही रहता था। सेंटर के आसपास काफी आबादी है लेकिन घटना कैसे घटित हुई इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें