*दूरसंचार केन्द्रों पर लगे श्रमिकों को 20 माह से मानदेय नहीं मिला जो भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं* *मोदी जी - योगी जी प्रवासी श्रमिकों को भुखमरी से बचा नहीं सकते* *बचाने की अनेक घोषणाएं कर रहे हैं अच्छी बात* *लेकिन दूरसंचार केन्द्रों पर लगे श्रमिकों को 20 माह से**मानदेय नहीं मिला जो भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी प्रवासी  श्रमिकों को रोजगार देने की लगातार कर रहे हैं घोषणा लेकिन भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड मैं लगे दर्जनों संविदा कर्मी (श्रमिकों) को 20 माह से क्यों नहीं मिला मानदेय जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं।

विदित हो कि उपमंडल अभियंता दूरसंचार मनकापुर से संबद्ध बीटीएस की देखरेख व सुरक्षा में लगे संविदा कर्मियों को बीते वर्ष 2018 नवंबर से अब तक मानदेय नहीं मिला। मानदेय न मिलने से मनकापुर तहसील क्षेत्र में बी टी एस पर लगे करीब डेढ़ दर्जन संविदा कर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इन संविदा कर्मियों को सरकार द्वारा ना तो 20 माह से मानदेय दिया गया लेकिन इनसे काम बराबर लिया जा रहा है।

बी टी एस टावरों के रखरखाव की देखरेख के लिए सरकार द्वारा हर बीटीएस कार्यालयों पर संविदा कर्मी रखे गए हैं और उनको मानदेय (मज़दूरी)  20 महीनों से न दिया जाना सरकार व जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों द्वारा छलावा किया जा रहा है। मानदेय न मिलने से ऐसे श्रमिकों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।

बताते चलें कि उप मंडलीय कार्यालय मनकापुर (दूरसंचार) से संबद्ध बीटीएस  (टांस रिसिबर स्टेशन)

मोतीगंज,बीरेपुर,झिलाही,कुडासन, हथियागढ़ गौरा चौकी मछली बाजार छपिया परसा तिवारी मनकापुर बाजार  अलीपुर बीरपुर,नेवादा,खोडरे,सहित लगभग डेढ़ दर्जन बी टी एस दूरसंचार विभाग से जुड़े हुए हैं और जिनके रखरखाव के लिए संविदा कर्मी रखे गए हैं। इन संविदा कर्मियों को विगत नवंबर 2018 से जून 2019 तक का मानदेय नहीं मिला।ऐसे संविदा कर्मियों से भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड द्वारा लगातार कार्य लिया जा रहा है।

इन संविदा कर्मियों पर यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि खाना ना पानी खरहरा दोनों जून।

उपमंडलीय  अभियंता मनकापुर (दूरसंचार) निगम लिमिटेड रवि प्रकाश  से बी टी एस केन्द्रों पर लगे संविदा कर्मियों (श्रमिकों) को  20 माह से मानदेय ना मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक संस्था यूं पी ट्रेडर्स द्वारा संविदा कर्मियों को मानदेय दिया जाता रहा। इस कम्पनी का बर्ष दिसंबर 2019 तक टेंडर का कम्पनी द्वारा करार था और इस यू पी ट्रेडर्स कंपनी द्वारा बीते वर्ष नवंबर 2018,तक संविदा कर्मियों को मानदेय दिया गया है लेकिन कुछ कागजों के कमी व त्रुटि के कारण शेष मानदेय कर्मियों को भुगतान नहीं किया गया।

अधिशासी अभियंता दूरसंचार मनकापुर रवि प्रकाश से जब दिसंबर 2019 के बाद बी टी एस केन्द्रों पर लगे संविदा कर्मियों के मानदेय के बारे में पूछा गया तो कुछ नहीं बता सके।

अधिशासी अभियंता दूरसंचार मनकापुर द्वारा दी गई जानकारी से तो यही प्रतीत होता है कि बीते वर्ष 2019 के बाद जब कोई टेंडर नहीं हुआ तो बी टी एस पर लगे संविदा कर्मियों को मानदेय कहा से मिलेगा जो यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*