*महानिदेशक, होमगार्ड /नोडल पुलिस अधिकारी गोण्डा ने पुलिस लाईन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, पुलिस व कानून व्यवस्था/कोविड-19 के सम्बंध में लिया जायजा




         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
शासन द्वारा नियुक्त नोडल पुलिस अधिकारी, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड श्री विजय कुमार ने जनपद गोण्डा के आगमन पर आज दिनांक 18.07.2020 को पुलिस लाईन सभागार मे पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उनके द्वारा जनपद के समस्त थानों के टाॅप-10 अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही, महिला सम्बंधी अपराधों एवं पास्को एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत मुकदमों में की गयी कार्यवाही एवं माॅनीटरिंग, मुकदमों में समुचित ढंग से की जा पैरवी व अभियोजन सम्बंधी कार्यवाही, पुलिस व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में दिशानिर्देश दिये। इसके साथ ही साथ कोविड-19 के दृष्टिगत की जा रही कार्यवाहियों जैसे मास्क धारण एवं सोशल डिस्टेसिंग के नियमो का पालन कराये जाने, रात्रि कर्फ्यू एवं दोपहिया वाहनों पर सवारी के प्रतिबंधों के क्रियान्वन की चेकिंग इत्यादि के सम्बंध में भी प्रभावी कार्यवाही करने के सम्बंध में दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री महेंद्र कुमार, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*