*भारतीय खेत मजदूर यूनियन,अखिल भारतीय किसान सभा के राष्टीय आह्नान पर उ.प्र.खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा की चित्रकूट इकाइयों के ब्लाक पहाड़ी के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 13 सूत्री ग्यापन खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी को सौंपे*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उन्होंने मांग की कि देश में पेट्रो उत्पादों के मूल्य को तत्काल कम किया जाय तथा जीएसटी केअधीन किया जाय,किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अाधार पर दिया जाय,लाॅकडाउन के समय प्रत्येक परिवार को 7500/रु. की आर्थिक सहायता दी जाय,मनरेगा के अन्तर्गत सभी गरीब मजदूरों को काम दिया जाय,एक से माध्यमिक तक की कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा दी जाय,किसानों, मजदूरों,दस्तकारों हाकरों में पंजीकरण के साथ ही बृद्धों को 10000/रु.प्रतिमाह पेंशन दी जाय,सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ चलाया जाय आदि कई मांगो को लेकर रविकरण,उदयभान सिंह के नेतृत्व तथा सत्यहरण यादव के निर्देशन में शिवमंगल,राजेश,संतोष,रोहित ने ग्यापन सौंपा। ग्यात हो कि उपरोक्त खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रत्येक ब्लाॅक के पदाधिकारी ब्लाॅक में 20-30जुलाई में धरना,प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति को ग्यापन सौंपना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें