*जिले में ताबड़तोड़ उर्वरक की दुकानों पर हुई छापेमारी,11 दुकानों के लाइसेंस रद्द*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। गुरुवार को जिले में ताबड़तोड़ उर्वरक की दुकानों पर हुई छापेमारी में उर्वरक दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग बनाई गई टीमों में कुल 46 दुकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें 11 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया और 30 दुकानों से नमूने लिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि उनके द्वारा सदर तहसील और करनैलगंज तहसील में उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई और कृषि उपनिदेशक डॉ मुकुल तिवारी द्वारा मनकापुर तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी सदानन्द चौधरी द्वारा तरबगंज तहसील क्षेत्र में छापेमारी की गई।
 जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि करनैलगंज तहसील में तीन दुकानों का निलंबन किया गया है। जिसमें सूफिया बेगम खाद भंडार रामापुर कटरा बाजार, श्री भगवान खाद भंडार कटरा बाजार, अंसारी खाद भंडार करनैलगंज की दुकानों का निलंबन किया गया। इसके अलावा दूबे खाद भंडार सोहास, वर्मा खाद भंडार मनकापुर, रामकुमार खाद भंडार मछली गांव, कमला देवी खाद भंडार मछली गांव, किसान खाद भंडार ज्ञानीपुर, सत्रोहन का भंडार अंधियारी, पवन का भंडार मनकापुर, आईएफएफडीसी मछली गांव मनकापुर का लाइसेंस कृषि उपनिदेशक द्वारा निलंबित किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 11 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। और लगातार उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मनकापुर क्षेत्र में अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए थे। कुछ दुकानदारों पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड एवं स्टॉक रजिस्टर, विक्री रजिस्टर उपलब्ध ना होने के कारण कार्रवाई की गई है। यह अभियान लगातार एक माह तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सदर तहसील, करनैलगंज तहसील में 25 नमूने एवं पांच नमूने तहसील में लिए गए हैं और 46 दुकानों पर छापेमारी की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*