*गोण्डा-दिनांक- 07.07.2020**मण्डल में अब तक 381 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हुए-आयुक्त श्री महेंद्र कुमार* *मण्डल से भेजे गए 1326 सैम्पल**देवीपाटन मंडल में अब 93 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष*



       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

आयुक्त, देवीपाटन मण्डल श्री महेन्द्र कुमार ने बताया है कि मण्डल में आज तक 381 कोरोना पाॅजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत मण्डल के जनपदों में लक्षणों के आधार पर सैम्पलिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है। मण्डल के जनपदों से 07 जुलाई 2020 को कोविड-19 टेस्टिंग के लिए  संबद्ध प्रयोगशाला को कुल 1326 सैंपल भेजे गए, जिसमें जनपद गोंडा से 344, जनपद बलरामपुर से 325, बहराइच से 325 तथा श्रावस्ती से 332 सैंपल भेजे गए हैं।
    आयुक्त ने बताया कि मण्डल में कुल 482 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं। जिसमें जनपद गोंडा में 169, बलरामपुर में 94, बहराइच में 143 तथा श्रावस्ती में 76 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं। मंडल में जनपद गोंडा के 03, श्रावस्ती के 02, बलरामपुर के 02, तथा बहराइच के 01, कुल 08 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जनपद गोंडा में 03 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के अतिरिक्त जनपद का एक निवासी संक्रमित व्यक्ति लखनऊ में भर्ती हुआ तथा लखनऊ में ही उसकी टेस्टिंग हुई और लखनऊ में ही उसकी मृत्यु हुई। शेष 474 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 381 मरीजों को ठीक होने के  बाद उनके घरों को भेजा जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों में जनपद गोंडा के 144, बलरामपुर के 58, बहराइच के 123 तथा श्रावस्ती के 56 मरीज शामिल हैं।
             आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में देवीपाटन मण्डल में अब 93 मरीज अभी ठीक होने शेष हैं, जिसमें जनपद गोंडा के 22, बलरामपुर के 34, बहराइच के 19 तथा श्रावस्ती के 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*