*सीएससी CSC यूपी दिवस कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
दिनांक 30 जून 2020 को सूचना और तकनीकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा "सीएससी यूपी दिवस" कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त कॉमन सर्विस सेंटरों समेत जिला मुख्यालय से जिला स्तरीय अधिकारीयों समेत अन्य गणमान्य की उपस्थिति में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के एजेंडा में, भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले तमाम लाभार्थी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, किसान मानधन योजना , प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल जमा कैम्प, जीवन प्रमाण पत्र, डीजीपे नकदी निकासी, ऑनलाइन सीएससी शिक्षा में ग्रामीण बच्चों का पंजीकरण, श्रमिक पंजीकरण, टेलीमेडिसिन, इत्यादि सेवा में अधिकाधिक नागरिकों तथा लाभार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तथा सामाजिक दुरी के नियमों का पालन करते हुये किया जा रहा है ।
इस दिवस पर प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान अन्तर्गत प्रशिक्षित छात्रों का प्रमाण पत्र वितरण के साथ साथ पौधारोपण आदि जैसी कार्य भी किये जा रहे है।
जनपद के कुल 1232 सीएससी केंद्र संचालकों के द्वारा "सीएससी यूपी दिवस" का आयोजन अन्तर्गत अपने आस पास के इलाके की स्वच्छता -सफाई के साथ- साथ कोरोना महामारी के खिलाफ स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुये फेस मास्क का मुफ्त वितरण भी किया जा रहा है ।
सीएससी जिला प्रबंधक सुनील तिवारी द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 30 जून 2020 को सीएससी यूपी दिवस के रुप में मनाया जाना है जिसमें वीएलई के सभी सहयोगियों के साथ सीएससी के सभी महत्वपूर्ण सेवाओं से संबंधित सारी जानकारी अथवा पंजीकरण सीएससी सेवा केंद्र के द्वारा दी जा रही है।
अतः आप सभी नागरिकों से अनुरोध है कि कल अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर उपस्थित हो संबधित सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लाभ प्राप्त करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें