*स्व लल्लन पांडेय जी की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। कर्मचारी नेता स्वर्गीय लल्लन पांडे की प्रथम पुण्यतिथि महासंघ कार्यालय मालवीय नगर गोंडा में आहूत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर नेता एवं राज्य कर्मचारी देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने की। कार्यक्रम का संचालन सिंचाई संघ के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष ने स्व लल्लन पांडे के चित्र पर माल्यार्पण करके प्रारंभ किया, श्री सत्य नारायण तिवारी मंडल अध्यक्ष ने स्वर्गीय श्री लल्लन पांडे के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि श्री पांडे मजदूरों के महान नेता थे और कर्मचारियों के हितों से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया उन्होंने कहा कि पांडे जी के सपनों को आगे बढ़ाया जाए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के नेता सुकई भारती, श्रमिक संघ के हरिओम श्रीवास्तव, देशराज सिंह, पिंटू भारती, महेश वाल्मीकि विनय बाल्मीकि,हिंदुस्तान भारती, सुरेश कनौंजिया मंडल सययोंजक गोण्डा, पत्रकार मुशीर खा , सुधारक भाई ,अमरदीप भारती, मिंटू बाल्मीकि आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें