*आभूषण की दुकान से चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा**गोंडा : इटियाथोक थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में आभूषण की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे एक उचक्के को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसका साथी सोने की लॉकेट लेकर भाग गया। घटना स्टेशन रोड पर हुई*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा| कस्बे में स्थित रिंकू ज्वैलर्स नाम से दुकान है। बताया गया कि नवल किशोर सोनी उर्फ रिंकू सोनी की मां व उनके दो लड़के दुकान पर बैठे थे। शाम को करीब छह बजे दो अज्ञात युवक पहुंचे। उन लोगों ने सोने के आभूषण दिखाने को कहा। देखते समय उक्त युवक कुछ आभूषण लेकर भागने लगे। दुकान स्वामी द्वारा शोर मचाने से स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और एक युवक को पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की तहरीर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। इसमे भाग गए युवक पर सोने की एक लाकेट ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी कहा है कि भागते समय युवक ने धमकी भी दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की। बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथी को पकड़ लिया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें