निशुल्क राशन की आस लगाये बैठे प्रवासी मजदूर


           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

भंभुआ गोण्डा ।। खाद्य  आपूर्ति विभाग की घोर लापरवाही का दंश आस लगाए प्रवासी मजदूरों द्वारा झेला जा रहा है । जहाँ सरकार एक तरफ पूरी तरह गरीब प्रवासी मजदूरों को राशन किट व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने में प्रयास रत है वहीं आपूर्ति विभाग की लापरवाही से प्रवासी मजदूरों को राशन य कोई भी खाद्य सामग्री अभी तक प्राप्त नही हो सकी है । जिससे वे सभी भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके है । मामला वि0 ख0 करनैलगंज के ग्राम पंचायत नकार का है । जहाँ गाँव के मजरों में आये प्रवासी मजदूरों को   अभी तक निशुल्क राशन मुहैया कराया नही जा सका है । प्रवासी मजदूर फकीरे , प्रदीप , नीलम , अखिलेश आदि तमाम लोगों ने बताया कि घर मे राशन न होने से पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुँच गया है । सरकारी कोटे की दुकान पर जाने पर कोटेदार ने बताया कि अभी हमे प्रवासियों की सूची प्राप्त नही हुई है जब विभाग से सूची मिलेगी तभी राशन मिलेगा । इस बाबत पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिस की गई लेकिन फोन रिसीव नही हुआ ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*