स्लॉटर हाउस के निर्माण और मीट व्यापार को दोबारा शुरू करने के लिए दिया गया ज्ञापन
ऑल इंडिया कुरैश इत्तेहाद फ्रंट ने पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री कमरुद्दीन की अगवानी में डीएम डॉ नितिन बंसल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य मांग यह रखी गई कि स्लाटर हाउस का पुनर्निर्माण कराया जाए और उसके निर्माण से होने वाली आवश्यकता बताई। साथ ही साथ मीट व्यापार को भी दोबारा शुरू करने की मांग उठाई गई। श्री कमरुद्दीन ने कहा कि अन्य व्यापार जैसे शुरू किए गए हैं वैसे ही मीट व्यापार को भी दोबारा शुरू किया जाना चाहिए उन्होंने मीट व्यापारियों की रोजी रोजगार की भी मांग उठाई ।डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस प्रस्ताव से शासन को अवगत कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी आजम अली कुरैशी हाजी अब्दुल सईद अब्दुल गफ्फार कुरैशी मुस्ताक कुरैशी व अन्य लोग शामिल रहे।इस अवसर पर फ्रंट के जिला अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि जैसे अन्य व्यापार को सशर्त मंजूरी दी गई है वैसे ही मीट व्यापार को भी प्रशासन को सशर्त मंजूरी देनी चाहिए जिससे उन लोगों के ऊपर इस समय जो आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है उससे उबरने में मदद मिल सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें