*शौचालय निर्माण के लिए बैंक खातों से धन की निकासी हो जाने के बावजूद भी शौचालय के निर्माण पूर्ण न होने की शिकायत डीएम तक पहुंची*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। शौचालय निर्माण के लिए धन का आवंटन एवं बैंक खातों से धन की निकासी हो जाने के बावजूद भी शौचालय के निर्माण पूर्ण न होने की शिकायत डीएम तक पहुंची है।
विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पैरौरी/बबुरास के मजरा मिश्रन पुरवा निवासी भूतपूर्व सैनिक वासुदेव मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया है कि  ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों द्वारा अपने चहेते लाभार्थियों को शौंचालय प्रोत्साहन राशि की पूरी क़िस्त की धनराशि का चेक दे दिया गया है। मगर अधिकतर लोगों ने बैंक खाते से धनराशि आहरित कर लिया, मगर शौचालय का निर्माण अभी तक नही कराया है। जिससे सरकार की मंशा विफल हो रही है। उन्होंने समस्त लाभार्थियों के शौंचालय की स्थलीय व अभिलेखीय जांच कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान विश्वनाथ सिंह ने स्वीकार किया कि 25 प्रतिशत लाभार्थियों द्वारा धनराशि प्राप्त करने के बाद भी शौंचालय का निर्माण नही कराया गया है। बीडीओ/पीडी सेवाराम चौधरी ने बताया कि प्रोत्साहन की धनराशि का चेक लाभार्थियों को एक मुश्त देने का निर्देश जिले के अधिकारियों द्वारा दिया गया था। जो लाभार्थियों को प्राप्त हो गया। यदि शौचालय का निर्माण नही हो सका है, तो निर्माण कराने का प्रयास किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*