*वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू ईश्वर शरण सिंह मौत,शोक मे डूबा बार*


         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

 प्रतिष्ठित अधिवक्ता बाबू ईश्वर शरण सिंह के आकस्मिक निधन से जहां एक ओर अधिवक्ता समाज शोकाकुल है वही कायस्थ समाज बाबू जी को अपना बड़ा भाई मानते हुए मौत की सूचना मिलते ही जनपद के तमाम कायस्थों का बाबू ईश्वर शरण श्रीवास्तव के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया ।



बताते चलें कि अभी हाल ही में बाबू ईश्वर शरण सिंह के एक पुत्र कोविड-19 से ग्रसित हो जाने से उनका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और इधर बाबूजी की आकस्मिक मौत हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है ।

वही दूसरी ओर बाबू जी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही सिविल बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं
 का हाल-चाल जानने का सिलसिला शुरू हो गया था चूंकि पुत्र कोविड19 से संक्रमित और बाबूजी की मौत को लेकर अधिवक्ताओं में जहां एक ओर शोक की लहर  है वही हड़कंप मच गया।


 दिवंगत आत्मा बाबू ईश्वर शरण श्रीवास्तव (सिंह) जनपद के एक नामी अधिवक्ता के साथ ही निष्कलंक व्यक्ति थे इसलिए उन्हें हर समाज हर तबके के व्यक्ति बहुत सम्मान व आदर की दृष्टि से देखते थे ऐसे में उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके घर पहुंचने वालों का तांता लग गया जिसमें चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव उर्फ गप्पू, चित्रांश कल्याण परिषद के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव ,अजय ,अवधेश, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव, महामंत्री महेश सिंह, शुशील श्रीवास्तव ,संतोष ,ज्ञानचंद, बिंदेश्वरी दुबे ,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविश चंद्र त्रिपाठी ,महामंत्री राम बुझारत मिश्रा के साथ ही अधिवक्ताओं ने पहुंचकर परिवार को दी संतावना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*