*बीसी संचालक ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे के खातो के पैसे ट्रांसफर कर फरार किसान खातेदार परेशान*


             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। एक बीसी संचालक ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के खातों से लाखों रुपए अपने हित मित्रों सहित रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर घपला किया और मामले का खुलाशा होते ही बीसी संचालक फरार हो गया। करीब एक दर्जन बैंक खाताधारकों ने पुलिस और बैंक प्रबंधक को तहरीर दी है। क्षेत्र के भम्भुआ चौराहे के निकट ग्राम तालेपुरवा में संचालित इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से जुड़ा है।
ग्राम जहाँगीरवा निवासी राजिना ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बीसी संचालक द्वारा 5 लाख 43 हजार 598 रुपये, ग्राम मलौली निवासी शुभकरन ने कोतवाली में व इलाहाबाद बैंक करनैलगंज के शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है, कि ग्राम तालेपुरवा में संचालित ग्राहक सेवाकेंद्र पर उसके साथ ही उसकी पत्नी रमावती, पुत्र राकेश कुमार का खाता संचालित है। केंद्र के संचालक ने उसके खाते से 19 हजार 746 रुपये, उसकी पत्नी के खाते से 1 लाख 48 हजार 263 रुपये व उसके पुत्र के खाते से 10 हजार 800 रुपये तीनो खाते से कुल 1 लाख 78 हजार 808 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिये हैं।
इसी तरह ग्राम महुवर निवासी चमेली के खाते से 31 हजार रुपये, ढेमा निवासी सुनीता के खाते से 96 हजार 341 रुपये, गुड़िया के खाते से 5 हजार रुपये, नबीबन के खाते से 59 हजार 505 रुपये, सायरा के खाते से 18 हजार 600 रुपये व रहमत के खाते से 23 हजार 605 रुपये तथा ग्राम परसौली निवासी चंद्रकली के खाते से 20 हजार रुपये अपने सगे सम्बन्धियों के खाते में ट्रांसफर करके हड़प लिया है। पीड़ितों ने इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक को भी प्रार्थना पत्र देकर रुपये हड़पने वाले केंद्र संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने व धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। इलाहाबाद बैंक करनैलगंज के शाखा प्रबंधक जलज बाजपेयी बताते हैं कि सभी प्राप्त शिकायतों को अपने अधिकारियों को भेजा गया है।
उसकी बीसी इंटीग्रा कम्पनी से थी। इलाहाबाद बैंक का बीसी टाइएफ इंटीग्रा कम्पनी से है। बीसी पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने तहरीर दिया है। जिस पर बैंक से स्टेटमेंट मेन्ट निकलवाने की कार्रवाई चल रही है। बैंक स्टेटमेंट के मुताविक खातों से निकासी व धन ट्रांसफर का मिलान कराया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*