स्वास्थ्य विभाग की खुली बहुत बड़ी पोल सफेद हाथी साबित हो रहा है विकासखंड छपिया के न्याय पंचायत खजूरी में निर्मित ए एन एम सेंटर
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया
जनपद गोंडा में स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल चुकी है यहां पर पूरी तरह स्वास्थ्य कर्मी मनमानी पर उतारू हो चुके हैं सरकार लाखों खर्च करके विकासखंड तथा न्याय पंचायत स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ए एन एम सेंटर बनवाती है की गरीब जनता को कहीं दूर इलाज के लिए भटकना न पड़े लेकिन यहां तो जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिलती है मामला विकासखंड छपिया अंतर्गत न्याय पंचायत खजूरी में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां पर तैनात डॉक्टर का कोई अता पता ही नहीं है सेंटर पर काला ही लड़का रहता है लोगों से पूछा गया तो लोगों ने बताया कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काफी अरसे से बंद पड़ा है यहां न कोई कर्मचारी बैठता है ना कभी ताला खुलता है जब कोई बीमार होता है या किसी महिला को प्रसव डिलीवरी होता है तो उसे सीधे जिला हॉस्पिटल गोंडा हिले जाना पड़ता है कई बार तो पीड़ित लोगों को सवारी साधन न मिलने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारी को कई बार दी गई परंतु कोई हाल पूछने तक नहीं आया यहां जिस डॉक्टर की तैनाती है उनका पता ही नहीं है ताला बंद पड़े पड़े भवन भी जर्जर हो चुका है भवन पूरी तरह खरहर में तब्दील हो चुका है इसका हाल लेने वाला कोई नहीं है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें