*खाता धारक लेन देन करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मोतीगंज ।।गोंडा। मंगलवार को कहोबा पुलिस चौकी प्रभारी भोला शंकर अपने हमराही कांस्टेबल संजीत सिंह के साथ कहोवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक का सघन निरीक्षण किया।बैक में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मुस्तैद दिखे।चौकी प्रभारी भोला शंकर ने बैंक में मौजूद लोगों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मौजूद बैंक खाताधारकों को बताया, कि बैंक में लेन-देन करते समय, किसी अनजान व्यक्ति से विड्रॉल न भरवाएं, या तो स्वयं भरे या बैंक कर्मी से ही विड्रॉल भरवाए।
अगर बैंक के आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व अज्ञात व्यक्ति को देखें, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने लॉक डाउन के बारे में भी मौजूद लोगों को जानकारी दी तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी बताया। जिससे कि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। घर से निकलते समय माक्स जरूर लगाएं, लेन-देन करते समय सैनिटाइजर का प्रयोग करें। बैंक पर मौजूद कांस्टेबल ड्यूटी पर मौजूद मिले।
कहोबा चौकी प्रभारी ने बैंक कर्मचारियों एवं बैंक ड्यूटी पर लगे सुरक्षाकर्मियों को बताया, कि बैंक में फर्जी आदमियों को न जाने दे। और खाता धारको को बताया, कि अगर बैंक में लेन-देन करना है तो बैंक पासबुक तथा बैंक से संबंधित कागजात अपने पास रखें तभी बैंक के अंदर जाने दिया जाएगा। बैंक पर मौजूद खाता धारकों को चौकी प्रभारी ने बताया, कि बैंक मे अंदर जाते समय माक्स जरुर लगाये और बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें। भीड इक्कठा न करे, एक दूसरे से दूरी बनाये रखें।
चौकी प्रभारी ने बैंक पर डियूटी रजिस्टर आग बुझाने का यन्त्र तथा साइरन ( हूटर) के बारे में जानकारी किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें