*अब असली अनामिका को मिली,तरबगंज के भैया हरिभान दत्त स्मारक विद्यालय में नौकरी*
गोंडा ,लगातार पिछले कई दिनों से मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाली अनामिका शुक्ला बेरोजगार हैं ।इस मामले के संज्ञान में आते ही जनपद का ही एक विद्यालय तत्काल उनकी मदद के लिए सामने आयाऔर उन्हें अपने विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर उनको नियुक्त कर उनका नियुक्ति पत्र उन्हें प्रदान किया।भले ही उनके अंकपत्रों में कूट रचित फेर बदल करके कई लोग नौकरी कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कई जगह अनामिका शुक्ला के नाम पर लोगों ने फर्जी तरीके से नौकरी की. वहीं, जिस अनामिका शुक्ला के नाम पर ये फर्जीवाड़ा हुआ, पता चला कि वह बेरोजगार ही हैं।समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर इस मामले में अनामिका शुक्ला के समर्थन में एक निजी स्कूल भैया हरिभान दत्त स्मारक विद्यालय ने हाथ बढ़ाए हैं और स्कूल प्रबंधन ने अनामिका शुक्ला को सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी दे दी है। भैया हरिभान दत्त स्मारक विद्यालय के प्रबंधक ने शुक्रवार को अनामिका शुक्ला को नियुक्ति पत्र दिया।जिस अनामिका शुक्ला की डिग्री, मार्कशीट पर 2 दर्जन लोग फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे थे, उस असली अनामिका शुक्ला को अब रोजगार मिला है. विद्यालय के
प्राइमरी सेक्शन में अनामिका को सहायक शिक्षिका के तौर पर नौकरी मिली है. वहीं, अनामिका शुक्ला भावुक होते हुए बोलीं कि मुश्किल दौर में जिन लोगो ने मेरा साथ दिया. मैं जीवनभर उनकी की आभारी रहूंगी। लेकिन अब भी बड़ा प्रश्न जस का तस है?कि शिक्षा विभाग से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गयी?
दूसरी ओर स्कूल के प्रबंधक दिग्विजय पांडेय ने बताया कि जिले की मेधा को नौकरी देकर गौरव की अनुभूति हो रही है। दूसरी तरफ फर्जी नौकरी के मामले में अनामिका शुक्ला की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ,और विधिक कार्रवाई में जुट गई है. अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें