बहुचर्चित अनामिकाशुक्ला कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नियुक्तियो मेंफर्जीवाडे के समबन्ध मेंएसटीएफ व गोण्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल*


        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

गोण्डा। बहुचर्चित अनामिका शुक्ला कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय में टीचर के नियुक्तियों में फर्जीवाडा प्रकरण में  इससे जुडे मास्टर माइंड सहित  तीन लोगों को एसटीएफ व गोण्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में मेडिकल करा  सीजेएम कोर्ट पर पेश किया गया जहां से तीनों लोगों को  जेल भेज दिया गया है। 
ताते चले कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में टीचर के पद 25 नियुक्तियां अनामिका शुक्ला के नाम से की गयी थी जबकि असली अनामिका शुक्ला बेरोजगार थी।इस नियुक्त में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रो का प्रयोग कर 25 महिलाये कस्तूरबा गांधी आवासीय  बालिका विद्यालय में अध्यापक बन एक करोड़ रुपये का भुगतान भी ले लिया था। 
मीडिया में छपी खबरों का पता लगा  अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाषचंद्र शुक्ला ग्राम भुलईडीह पोस्ट कमरावा गोण्डा को तो 9जून 2020 को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा के कार्यालय में  उपस्थित हो अपने आप को असली अनामिका शुक्ला बताते हुए बताया कि हमारे शैक्षिक प्रमाण पत्रों का दुरूपयोग किया गया है। 
तो बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर इंद्र जीत प्रजापति ने राज्य कार्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्रो को असली अनामिका शुक्ला के प्रमाण पत्रो से मिलान किया अनुक्रमांक व  प्राप्तांक दोनों के एक ही निकले जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनामिका शुक्ला को फर्जीवाडे के समबन्ध में अपराध संख्या 0385/2020 के तहत गोण्डा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना सिविल लाइन्स चौकी प्रभारी मुकेश पाण्डेय कर रहे थे। एसटीएफ व गोण्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस से जुड़े पुष्पेंद्र सिंह मैनपुरी,आनंद सिंह जौनपुर ,रामनाथ लखीमपुर,को गिरफ्तार कर मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा कर सीजीएम कोर्ट पर पेश किया गया था उसके उपरांत सीजीएम ने रिमांड लगाते हुए जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया है कि अनामिका शुक्ला के डिग्री का दुरूपयोग कर अलग अलग स्थानो पर कस्तूरबा विद्यालयो में  नौकरी दिलाने वाले तीन लोगों को एसटीएफ व गोण्डा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।गिर्फतार तीनो शिक्षा विभाग सेजुडे कर्मचारी है इस समबन्ध में अनामिका शुक्ला ने 9 जून को शहर कोतवाली में अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रो के दुरूपयोग कर नौकरी की बात कही थी। जिसकी विवेचना सिविल लाइन्स चौकी प्रभारी मुकेश पाण्डेय कर रहे है। गिरफ्तार तीनो को सीजीएम कोर्ट पर पेश किया गया था जहां से तीनों जेल भेज दिये गये हैं। 
गिरफ्तार आनन्द सिंह
वही गिरफ्तार आनन्द सिंह सहित तीनो ने बताया है कि हमको इस समबन्ध में कोई जानकारी नहीं है किसी के डिग्री पर फर्जी वाडा कर नौकरी लगवाई गयी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*