*माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रम विभाग की बाल श्रमिक विद्या योजना के शुभारंभ किया*



             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश में बाल श्रमिक विद्या योजना का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि योजना में चयनित प्रत्येक बालक को प्रतिमाह ₹1000 तथा बालिका को 1200 रुपए दिया जाएगा वही कक्षा 8, 9 व 10 पास करने पर ₹6000 की आर्थिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी जी ने योजना के शुभारंभ करने के बाद गोंडा की बालिका मधु निवासी ग्राम पंचायत अशोकपुर ब्लॉक कटरा बाज़ार से एनआईसी गोंडा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीधे बात की मधु से मुख्यमंत्री जी ने उसकी पढ़ाई उसके माता-पिता और उसके संरक्षक की जानकारी ली और उसको 1200 रुपए प्रतिमाह दिए जाने की बात कही मन लगाकर लगातार अपनी पढ़ाई जारी रखने को कहा। मुख्यमंत्री जी द्वारा मधु को नए कपड़े दिलाने की बात कही गई जिसे उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी जी ने तत्काल देना सुनचित किया। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रम विभाग गोंडा द्वारा दो और कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जूम मीटिंग पर किया गया पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सहायक देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी जी ने जूम एप से देवीपाटन मंडल के चारों जिले से जुड़े हुए सीडब्ल्यूसी मेंबर, नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक, राष्ट्रीय समाज सेवा के जिला समन्वयक, रेलवे चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर, चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर जिला, जिला चाइल्ड प्रोटक्शन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच आदि चर्चा में सम्मिलित हुए चर्चा का विषय बाल श्रम उन्मूलन विभाग , बाल श्रमिक विद्या योजना, कोविड-19 आदि थे। दूसरे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा योगेश दीक्षित जी ने की जिसमें ग्राम प्रधान, समाजसेवी , प्रधानाध्यापक, ग्राम सचिव, एनजीओ के डायरेक्टर आदि सम्मिलित हुए चर्चा का विषय बाल श्रम उन्मूलन बाल श्रमिक विद्या योजना कोविड-19 आदि थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*