*कांग्रेस पार्टी ने लद्दाख शहीदो को दी श्रद्धांजलि*


            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा 17 जून 2020_ भारत के लद्दाख सीमा स्थिति गलवन घाटी पर शहीद हुए सेना के वीर सपूतों को जिला कांग्रेस कार्यालय पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई तथा ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि वीर सपूतों के घर वालों को इस दुख को सहन करने की ईश्वर शक्ति दे और आज उनके परिवार वालों के सामने  पूरा देश नतमस्तक है l आज यहां कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी परिजनों को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ने कहा कि चीन ने धोखे से हमारे देश के बींस 20 सैनिकों को मार दिया है और लगभग दो दर्जन सैनिक घायल हैं l हम काग्रेसजन इस दुख की घड़ी में देश की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैंl चीन के नापाक इरादों को कभी हम पूरा नहीं होने देंगे, तथा भारत सरकार से यह भी मांग करते हैं कि चीन के साथ जिन भी ठेकों पर हस्ताक्षर किए हैं वह निरस्त करें, चीन निर्मित सामग्रियों का बहिष्कार करें l कांग्रेसका एक _एक सिपाही देश के साथ, सरकार के साथ हैl यही वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी l कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी, शिव कुमार दुबे, अमरजीत सिंह, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, मोहम्मद शमी, मास्टर  सफीउल्लाह, अजीबोशान अली आदि रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*