आशा कर्मी बैठीं कड़ी धूप व गर्मी में सामूहिक उपवास पर प्रशासन बेखबर,तीन माह से नहीं मिला पारिश्रमिक


        सुुुरेश कनौंजिया गोोण्डा

परसपुर (गोन्डा) कोरोना महामारी के बीच लड़ाई लड़ते हुए आशा कर्मियों द्वारा क्षेत्र के गांव गांव घूमकर प्रवासी मजदूरों की सूचना देना हो चाहे गर्भवती महिलाओं की सेवा सुरक्षा की जिम्मेदारी ऐसे में तीन माह से अधिक समय के बीत जाने के बाद पारिश्रमिक न मिलने पर आशाओं का धैर्य टूट गया सोमवार की सुबह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के गेट पर सामूहिक उपवास पर बैठ गयीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर क्षेत्र की आशा कर्मियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए तीन माह से अनवरत मेहनत किया जा रहा है। परन्तु उनके पारिश्रमिक के लिए अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर द्वारा भुगतान नही किया जा रहा है भुगतान न मिलने से नाराज आशा कर्मियों द्वारा गत 26 मई को एक शिकायती पत्र देकर चेतावनी भी दी गई थी, परन्तु उसके बाद भी भुगतान नही किया गया था।
बताते चलें कि इस सम्बन्ध मे शनिवार को आशा कर्मियों द्वारा सामूहिक उपवास की नोटिस देते समय अधीक्षक एम पी यादव को नोंक झोंक के बाद शर्मसार होना पड़ा था।
परन्तु आशा कर्मियों के भुगतान की दिशा में अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हो सकी है।सामूहिक उपवास में जिला मंत्री ममता तिवारी, कबिता सिंह, बंदना पाठक, सरोज ओझा, सरोज तिवारी, पुष्पा दूबे, सरिता सिंह, मनोरमा सिंह, शान्ति सिंह सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने उपवास पर बैठी है।
सीएमओ मधु गैरोला ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है आज ही निस्तारण कर दिया जायेगा तथा दोषी के बिरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*