भगवा रक्षा वाहिनी संगठन कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करके मना रहा अपना चौथा स्थापना दिवस

  गोण्डा सेे खुशबू कनौजिया की रिपोर्ट


 भगवा रक्षा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय  सदस्यता प्रभारी  गुरु प्रसाद कश्यप के अध्यक्षता में आज इटियाथोक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  संदीप कुमार सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं कोतवाली में मौजूद सभी उप निरीक्षक एवं कोतवाली के समस्त स्टाफ को फूल माला एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं इटियाथोक स्वास्थ्य केंद्र में   चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्टाफ को फूल माले से सम्मानित किया गया तथा उनको धन्यवाद देकर उनका हौसला बढ़ाया गया गुरु प्रसाद कश्यप ने बताया कि भगवा रक्षा वाहिनी अपने चौथा स्थापना दिवस पर सभी पुलिसकर्मी इटियाथोक, सफाई कर्मचारी,स्वास्थ्य कर्मी को फूल मालाओं से सम्मानित करके अपने संगठन का स्थापना दिवस मना रहे हैं और इस तरीके से हमारे 4.5 कार्यकर्ता हर जगह मिलकर  संगठन का स्थापना दिवस मना रहे हैं  गुरु प्रसाद कश्यप ने कहा हम यही चाहते हैं कि लॉकडाउन का  उल्लंघन भी ना हो और हम अपने  सभी करोना योद्धाओं को सम्मानित करते रहे और इस शुभ अवसर पर सभी में खुशी की लहर भी देखने को मिला लोगों को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गुरु प्रसाद कश्यप ने कहा कि आज राष्ट्रीय महामंत्री आशीष राज शुक्ला का जन्मदिवस है तो मैं उनको भी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं इस मौके पर मौजूद  जिला मंत्री  कुलदीप पांडे , ब्लॉक प्रभारी इटियाथोक सुरेंद्र प्रताप सिंह ,ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, पवन कुमार दुबे,अश्वनी कुमार मिश्रा ,आदित्य कुमार पांडे सहित लोग मौजूद रहे राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी गुरु प्रसाद कश्यप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस करोना जैसी महामारी में आप बिल्कुल सतर्क रहें और शासन प्रशासन का सहयोग करें और मार्केट में फालतू बिल्कुल ना निकले जरूरत होने पर ही निकले मास्क लगा ले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे और दूरी बनाकर रखें  भीड़ भाड़ होने ना दें करोना  हारेगा भारत जीतेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*